फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress changed the face of the metropolitan president, Manish took over the command

Saharanpur News: कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष का बदला चेहरा, मनीष को कमान

Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Congress changed the face of the metropolitan president, Manish took over the command
सहारनपुर। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सहारनपुर में संदीप राणा को जिलाध्यक्ष तो मनीष त्यागी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी 2027 के चुनावों से पहले कैडर को मजबूत बनाने में जुट गई है। इसी के चलते भाजपा की तर्ज पर पार्टी ने जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा चुनाव से दो वर्ष पहले ही कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने संदीप राणा को फिर से जिले की कमान सौंपी है। संदीप राणा को फिर से अध्यक्ष बनाने के पीछे जिले में सांसद इमरान मसूद का दबदबा माना जा रहा है। पार्टी ने लोस चुनाव से कुछ समय पहले ही अपने जिलाध्यक्ष को बदल दिया था।
विज्ञापन

पार्टी ने वरुण शर्मा के स्थान पर एडवोकेट मनीष त्यागी को पार्टी का महानगर अध्यक्ष बनाया है। अध्यक्षों की घोषणा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। जिलाध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को सभी सातों सीटों पर जिताने के लिए सभी मेहनत करें। पार्टी की नीतियोंं को जन-जन तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed