फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Confluence of faith will be seen in Saharanpur

सहारनपुर में दिखेगा आस्था का संगम

Tue, 28 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Confluence of faith will be seen in Saharanpur
साउथ सिटी में बनायी गयी यज्ञशाला - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में दिखेगा आस्था का संगम
विज्ञापन

सहारनपुर। एक से नौ फरवरी तक महानगर में आस्था का संगम दिखाई देगा। प्रभु जी के परिवार की ओर से आयोजित होने वाले अष्टोत्तर शत 108, नवकुंडीय यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, शोभायात्रा, गऊ पूजन और निर्धन कन्याओं के विवाह में देश के कई बड़े संत व महामंडलेश्वर भाग लेंगे। नौ दिन चलने वाले कार्यक्रम में हजारों श्रद्घालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर बेहद खूबसूरत कुटिया बनाई गई हैं।
तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता और प्रभु जी परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में सभी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। एक फरवरी को शोभायात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही रोजाना अष्टोत्तर शत 108 के तहत पूजन होगा और नवकुंडीय यज्ञ होगा। दोपहर के समय दो से पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी, जिसमें जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज प्रवचन करेंगे। 108 वेदियों और गऊ पूजन प्रतिदिन होगा और अखंड भंडारा चलेगा। सुबह और शाम के समय विशेष आरती होगी। आठ फरवरी को 15 निर्धन कन्याओं का विवाह होगा और धूमधाम से बैंडबाजों संग बारात आएंगी। साउथ सिटी में अलग-अलग कुटिया बनाई गई है और पूरा पंडाल वाटरप्रूफ बनाया गया है।
विज्ञापन

यह संत लेंगे भाग, भक्तिमय रहेगा वातावरण
अधिष्ठाता अभिषेक कृष्णात्रेय और यज्ञाचार्य संजीव शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में जूूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, स्वामी हरिचैतन्य महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, बंसी वाले बाबा, महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, गुरुदत्त ब्रह्मचारी महाराज, स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी, महादेव आश्रय महाराज, पद्मश्री भारत भूषण सहित कई संत शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed