फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Condition of government housing improved, budget of Rs 1.10 crore passed

Saharanpur News: सुधरेगी सरकारी आवासों की हालत, 1.10 करोड़ का बजट पास

Mon, 10 Feb 2025 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Condition of government housing improved, budget of Rs 1.10 crore passed
-सर्किट हाउस में कर्मचारी आवासों, निरीक्षण भवनों की होगी मरम्मत
विज्ञापन


-ऑफिसर कॉलोनी में भी आवासों की मरम्मत के साथ होगी रंगाई-पुताई

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरकारी आवासों, सर्किट हाउस, निरीक्षण भवन आदि की हालत जल्द ही सुधरी हुई नजर आएगी। इनमें मरम्मत से लेकर रंगाई-पुताई आदि कार्य कराए जाएंगे। इस पर करीब 1.10 करोड़ का बजट खर्च होगा, जो स्वीकृत कर लिया गया है।

लंबे समय से मरम्मत और रंगाई पुताई की बाट जोह रहे जनपद के सरकारी भवनों की स्थिति में जल्द ही सुधार आएगा। इसमें निरीक्षण भवन के गार्ड रूम और किचन के मरम्मत कार्य, सर्किट हाउस और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के आवासों का मरम्मत कार्य, गार्ड क्वार्टर की रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य शामिल है। इसके अलावा फतेहपुर स्थित निरीक्षण भवन में मरम्मत कार्य, ऑफिसर्स काॅलोनी में आवास टाइप-3 केसी-9 से सी-12 तक का मरम्मत कार्य और रंगाई-पुताई कार्य, इसी कॉलोनी के आवास संख्या ए-2, 3, 4 एवं-5 में मरम्मत, रंगाई पुताई का कार्य भी कराया जाएगा। साथ ही निरीक्षण भवन सहारनपुर में भी रंगाई पुताई से लेकर मरम्मत का काम कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इन कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया की शुरू कर दी है। यह कार्य तीन माह में पूरा होना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed