फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Completing the smart city projects by March has become a challenge

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को मार्च तक पूरा करना बना चुनौती

Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Completing the smart city projects by March has become a challenge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना की परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए मार्च 2025 तक का समय मिला है। मगर यहां कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जिन्हें मार्च तक पूर्ण करना चुनौती बन रहा है। दो परियोजनाएं ऐसी हैं, जो किसी भी सूरत में मार्च तक पूर्ण नहीं हो सकेंगी।
स्मार्ट सिटी योजना में सहारनपुर को शामिल हुए पांच साल से अधिक का समय बीत चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ष 100 शहरों को स्मार्ट बनाने की बात कही थी, लेकिन यहां पांच साल में भी परियोजनाएं पूर्ण नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

कुल 103 परियोजनाएं हैं, जिनमें स्मार्ट रोड, शिक्षा, खेल और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी हैं। अभी तक 81 परियोजनाएं पूर्ण हो जाने का दावा अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें से कइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी 22 में से 16 परियोजनाओं का कार्य 85 फीसदी तक पूर्ण हो चुका है। यह वह परियोजनाएं हैं, जिनके मार्च 2025 तक पूर्ण होने की प्रबल संभावना है, लेकिन शेष छह परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनका कार्य 40 फीसदी तक ही हुआ है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इनमें से चार परियोजनाएं मार्च तक पूर्ण कर ली जाएंगी, लेकिन एक या दो परियोजनाओं को लेकर उन्हें भी संशय है कि वह पूर्ण हो पाएंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed