फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complete the training of master trainers on time

समय से पूरा कराएं मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण

Sat, 30 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Complete the training of master trainers on time
सहारनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा है। इसी सिलसिले में शनिवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्मराम देव तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग समय से पूरी करा दी जाए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची से जोड़े जाएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता साक्षरता क्लब एवं चुनावी पाठशाला की अपडेट सूची उन्हें शीघ्र उपलब्ध करा दी जाए। कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जाए। जिसके बाद ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री वितरित कराकर लोगों को जागरूक किया जाए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। कुछ जिलों में दीपोत्सव मेले में भी मतदान जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed