फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complaints of fever and pain after vaccination

टीका लगने के बाद बुखार और दर्द की शिकायत

Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Complaints of fever and pain after vaccination
ोरोना वैक्सीन प्रचार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद जनपद के कई स्वास्थ्यकर्मियों को बुखार और दर्द की शिकायत है, जिस वजह से वह घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण के दिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी टीका लगाया गया था। बीते दो दिन से जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों और एक लिपिक को बुखार आ रहा है, साथ ही टीका लगने के स्थान पर दर्द की शिकायत भी है। कई आंगनबाड़ियों, एएनएम और आशाओं ने भी ऐसी शिकायत की है, जिससे वह घबराई हुई हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि अन्य वैक्सीन की तरह कुछ व्यक्तियों में सामान्य दुष्प्रभाव जैसे हल्का बुखार और दर्द आदि हो सकता है। ऐसे में संबंधित लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
केंद्रों पर लगाई जाए प्रचार सामग्री
जो भी लोग टीका लगने के बाद बुखार और दर्द से पीड़ित हैं। उनका कहना है कि भविष्य में होने वाले टीकाकरण के दौरान टीकाकरण केंद्रों के बाहर टीके के दुष्प्रभावों से संबंधित प्रचार सामग्री लगाई जानी चाहिए, ताकि संबंधित लोगों को पहले से पता हो कि टीका लगने के बाद यह समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

कोरोना ही नहीं कोई भी वैक्सीन हो उसका टीका लगने के बाद बुखार और बदन टूटने की शिकायत होना आम बात है, जिससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण के दौरान भी स्वास्थ्यकर्मियों को यह बताया गया था कि टीका लगने के बाद यह दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो सामान्य बात है। यदि किसी को बुखार अधिक है तो वह चिकित्सक की सलाह से दवा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed