फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complaints circling the entire solution day, not the solution

संपूर्ण समाधान दिवस के चक्कर लगा रहे फरियादी, समाधान नहीं

Tue, 06 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Complaints circling the entire solution day, not the solution
निस्तारण नहीं हुआ तो, फिर पहुंचे शिकायत करने
विज्ञापन

सहारनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतों का किस प्रकार निस्तारण हो रहा है। इसकी बानगी मंगलवार को सामने आ गयी। समस्या का निस्तारण नहीं होने पर कई शिकायतकर्ता दोबारा प्रार्थनापत्र लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। फरियादियों का कहना है कि वह पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
नवाबगंज चौक स्थित एक गली के बराबर में रखे एक खोखे को हटाने की मांग को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे स्थानीय निवासी शमशेर सिंह ने बताया पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि इस खोखे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बलियाखेडी विकास खंड के गांव कपासी के ग्रामीण फूल सिंह का कहना है कि चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर वह दूसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस में आए हैं। चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के लिए फिर प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 38 शिकायतें, पांच का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 38 फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने पांच फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया।
मंगलवार को तहसील सदर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस की तीन, विकास संबंधी तीन, विद्युत निगम की पांच, डूडा की दो, राजस्व विभाग की 17, नगर निगम की चार, पूर्ति विभाग की एक और अन्य विभागों की तीन शिकायतें लेकर समाधान दिवस पहुंचे। इस दौरान मंडलायुक्त संजय कुमार, उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed