{"_id":"6249d9adf7e462417321bee9","slug":"complaint-to-the-divisional-commissioner-of-alleged-corruption-in-the-construction-department-saharanpur-news-mrt5829502116","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण विभाग में कथित भ्रष्टाचार की मंडलायुक्त से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण विभाग में कथित भ्रष्टाचार की मंडलायुक्त से शिकायत
विज्ञापन
-अभियंता पर लगाया गलत निर्माण करने वाले ठेकेदारों को बचाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव फहाद सलीम ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपते हुए नगर निगम के निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। फहाद का कहना है कि नगरायुक्त ने भी मामले में सहायक अभियंता को जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन ठेकेदारों के साथ सेटिंग की वजह से जांच अभी तक लटकी हुई है।
शिकायती पत्र के माध्यम से फहाद ने मंडलायुक्त लोकेश एम को बताया कि नगर निगम के निर्माण विभाग में फैले भ्रष्टाचार व टूटी सड़कों, सीवर लाइन आदि की शिकायत 24 दिसंबर 2021 को नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से की गई थी। नगरायुक्त ने वार्ड 44 की फाइल संख्या 4017बी, फाइल संख्या 4041बी व फाइल संख्या 4042बी में किए गए सड़क निर्माण, मरम्मत कार्य की जांच सहायक अभियंता दानिश नकवी को सौंपी थी। नगरायुक्त ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच आख्या फोटो सहित सात दिन के भीतर सौंपने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि अभियंता के द्वारा अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। फहाद ने मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में सहायक अभियंता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि जिन सड़कों की जांच की मांग की गई थी वह सड़कें टूटकर जर्जर हो चुकी हैं। फहाद ने उक्त मामलों की जांच कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने और टूटी सड़कों का निर्माण पुन: कराने की मांग मंडलायुक्त से की है।
------
अधिशासी अभियंता की जगह कर दिए हस्ताक्षर
फहाद सलीम ने निर्माण विभाग की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शासन से भी की थी। शासन ने इस संबंध में विभाग से जवाब तलब किया था। अधिशासी अभियंता के नाम से तैयार किए गए जवाब पर सहायक अभियंता ने अपने हस्ताक्षर कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
------
नगरायुक्त के निर्देश पर जांच हो चुकी है, जिसमें कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। ठेकेदार ने लापरवाही की है यह ठेकेदार को बता भी दिया गया था, लेकिन ठेेकेदार ने सुधार नहीं किया है। इसी वजह से शिकायकर्ता संतुष्ट नहीं हुए हैं। फहाद की कई शिकायतें जांच में गलत भी पाई गई हैं।
दानिश नकवी, सहायक अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम।