फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Complaint on complaint, only problem solving

शिकायत पर शिकायत, सिर्फ आख्या में सुलझ रही समस्याएं

Mon, 25 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Complaint on complaint, only problem solving
शिकायत पर शिकायत, सिर्फ आख्या में सुलझ रही समस्याएं
विज्ञापन

सहारनपुर। जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में स्थानीय स्तर पर किस तरह लापरवाही बरती जा रही है इसकी बानगी उन लोगों की परेशानियों से हो रही है जो कई साल से शिकायतें कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे कई लोगों ने अमर उजाला को व्हाट्सएप के जरिए अपनी समस्याएं बताईं। पेश है रिपोर्ट...
- मिल से निकलने वाली छायी से नहीं मिली मुक्ति
- नानौता निवासी राजीव नामदेव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि चीनी मिल से निकलने वाली काली छायी के कारण इलाके के लोग परेशान हैं। भवनों की छतों पर छायी की परत जम कर छत को खराब कर रही है। कई साल से इसकी शिकायत पोर्टल पर कर रहे हैं। लेकिन निस्तारण के नाम पर सिर्फ निदान की आख्या भेज दी गई है। फिर शिकायत करने पर कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

- पालिका के किराएदारों से वसूली में गड़बड़ी पर नहीं हुई कार्रवाई
- नकुड़ निवासी अरुण धनगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर बीते डेढ़ साल में तीन से चार बार शिकायत कर चुके हैं। अरुण का आरोप है कि नगर पालिका परिषद ने अपनी कई संपत्तियां किराए पर दे रखी हैं। लेकिन निर्धारित किराया वसूली नहीं की गई। मामला अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद किराया वसूली ढंग से नहीं होने से राजस्व की हानि हो रही है। पोर्टल पर दर्ज शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्यालय की भूमि से नहीं हटा अवैध कब्जा
- रामपुर मनिहारान तहसील क्षेत्र के जगरौली निवासी जयपाल ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्राइमरी स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। पोर्टल के अलावा समाधान दिवस में भी शिकायत पत्र दिया, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed