फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Compensation of 317 farmers trapped in technical screw

तकनीकी पेंच में फंसा 317 किसानों का मुआवजा

Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Compensation of 317 farmers trapped in technical screw
सहारनपुर। तकनीकी परेशानी के चलते जनपद के ओलावृष्टि और भूमि कटान से प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलने में देरी हो रही है। ओलावृष्टि से हुुए नुकसान की भरपाई के लिए बेहट तहसील के 15 गांवों के 259 किसानों को 1023412 रुपये का मुआवजा दिया जाना है, जबकि नकुड़ तहसील के गांव ढिक्का कलां एवं ढिक्का टपरी के 58 किसानों को भूमि कटान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 207258 रुपये का मुआवजा मिलना है। पोर्टल पर ओलावृष्टि और भूमि कटान के किसानों के मुआवजा राशि का डाटा एक साथ दिखा रहा है, जबकि यह अलग-अलग होना चाहिए । जब तक यह अलग अलग नहीं होगा तब तक किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 24 अक्तूबर को हुई ओलावृष्टि से बेहट तहसील के 15 गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा था। राजस्व विभाग की ओर से 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले गांवों में सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार की गई। सर्वे में बेहट तहसील के इन गांवों में 75.8083 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों में नुकसान पाया गया। नुकसान से प्रभावित 259 किसानों को आपदा राहत विभाग की ओर से 10,23412 रुपये मुआवजा तय किया गया। इसके अलावा सितंबर में गांव ढिक्का टपरी/ ढिक्का कलां में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से भूमि कटान हो गया था। इसमें 58 किसानों की 7.048 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई थी। इसके लिए उन्हें 207258 रुपये का मुआवजा दिया जाना है।
विज्ञापन

ओलावृष्टि और भूमि कटान की मुआवजा राशि पोर्टल एक साथ सेलेक्ट हो रही है, जबकि दोनों के मुआवजा अलग-अलग मद से दिया जाना है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। उम्मीद है कि दो दिन में इस समस्या का समाधान हो जाएगा। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि से हुई फसल की क्षति हेक्टेयर में
गांव ---------- प्रभावित किसान --------- रकबा
टटोहल -------------- 28 ----------------- 8.2398
नानौली ------------- 18 ----------------- 7.0676
कांसेपुर -------------- 20 ----------------- 5.7842
बहरामपुर ------------ 03 ---------------- 0.4174
धौलरा ---------------- 15 ---------------- 5.6093
नुनियारी -------------- 65 --------------- 25.4041
जोधेबांस --------------- 03 ---------------- 0.4769
शेखपुरा ---------------- 42 ---------------- 6.5180
मंझाडी ----------------- 34 --------------- 4.0940
मीरपुर ठसका कदीम -- 08 ---------------1.1360
फैजाबाद --------------- 06 --------------- 3.9080
रहना ----------------- 02 --------------- 0.4100
सढौली भूड जदीद ---- 06 --------------- 2.4600
सढौली भूड कदीम ---- 06 --------------- 2.0290
लालपुर कदीम ------- 03 ---------------- 2.2540
योग ----------------- 259 --------------- 75.8083
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed