{"_id":"65e229425f58f6cc2b022e24","slug":"companies-causing-harm-to-smart-city-goods-seized-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-119301-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट सिटी को नुकसान पहुंचा रहीं कंपनियां, जब्त किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट सिटी को नुकसान पहुंचा रहीं कंपनियां, जब्त किया सामान
Sat, 02 Mar 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कुछ मोबाइल नेटवर्क कंपनियां बिना नगर निगम की अनुमति के सड़कों को खोदकर स्मार्ट सिटी को नुकसान पहुंचा रही हैं। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने 24 घंटे में ऐसी दो कंपनियों का सामान जब्त किया है। चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति के यदि दोबारा किसी सड़क को नुकसान पहुंचाया तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी।
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात महानगर के नुमाइश कैंप क्षेत्र में एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के कर्मचारी सड़क को खोदकर उसमें केबल डालते नजर आए। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह बिना नगर निगम की अनुमति के केबल डाल रहे हैं। साथ ही सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौके से केबल का एक बंडल जब्त कर नगर निगम लाया गया है।
उन्होंने बताया कि अगले दिन शुक्रवार की दोपहर एक अन्य कंपनी के कर्मचारी पिंजौरा में नगर निगम की सड़क को खोदकर उसमें केबल डालते मिले। इनके पास भी नगर निगम की कोई अनुमति नहीं थी। मौके से बड़ी संख्या में पाइप, केबल आदि जब्त किया गया है, जिसे नगर निगम लाया गया है। अमरेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों मामलों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दोनों कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा बिना अनुमति के किसी क्षेत्र में काम करते नजर आए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।