फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Commotion of farmers on Sikanderpur committee, police pacified

समितियों में यूरिया खाद आते ही किसानों में मची मारा-मारी

Mon, 20 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Commotion of farmers on Sikanderpur committee, police pacified
गंगोह के गांव सिकंदरपुर स्थित सोसायटी पर यूरिया खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। सहकारी समितियों में यूरिया खाद आते ही किसानों में इसे लेने के लिए मारामारी मच गई। तीन तीन बोरे यूरिया खाद दिए जाने पर किसानों ने इसे कम बताते हुए सिकंदरपुर समिति पर जबरदस्त हंगामा किया। भाकियू नेताओं और पुलिस ने किसानों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, रंधेडी, सलारपुरा, गंगोह, बीनपुर, लखनौती आदि समितियों में यूरिया खाद आते ही सोमवार को इसे लेने के लिए किसानों में मारामारी मच गई। सिकंदरपुर स्थित समिति में यूरिया लेने के लिए सैकड़ों किसान अपने-अपने वाहन लेकर वहां पहुंच गए। समिति कर्मचारियों ने पीछे से खाद नहीं आने का हवाला देते हुए प्रत्येक किसान को यूरिया के 3-3 बोरे देने शुरू कर दिए। इस पर किसान भड़क गए और वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना पाकर भाकियू के नकुड तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह और तहसील प्रवक्ता अरविंद चौधरी, रूपेंद्र डायरेक्टर के साथ ही पुलिस की 112 नंबर गाड़ी वहां पहुंची और किसानों को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। चौधरी देशपाल सिंह और अरविंद चौधरी का कहना है कि किसान यूरिया के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। समिति के कर्मचारी किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं दे रहे हैं। यदि जल्द ही समितियों पर भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराया गया तो भाकियू आंदोलन करने को मजबूर होगी। उधर समिति प्रबंधक नीटू सैनी ने बताया कि एक ट्रक यूरिया का आया था ऐसे में सभी को देने के उद्देश्य से कम मात्रा में वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed