फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   commotion, jam for Underpass construction

अंडरपास निर्माण के लिए हंगामा, जाम

Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल Updated Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
commotion, jam for Underpass construction
साधारणसिर गांव में अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साधारण सिंह के ग्रामीणों ने शनिवार को गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे निर्माण में अंडर पास की मांग करते हुए  जाम लगा कर खूब नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एपको निर्माण कंपनी के अधिकारी ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब 10 बजे भाकियू नेता अरुण राणा के नेतृत्व में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए सधारणसिर चौराहे पर आ डटे। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी मांग थी कि करीब 20 गांव का गन्ना बजाज शुगर मिल गांगनौली में सप्लाई होता है जो इसी चौराहे से पास होता है।
विज्ञापन


निर्माण कंपनी ने चौराहे को अंडर पास नहीं दिया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही नागल थाना प्रभारी गिरीश चंद जयंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। करीब आधा घंटा तक लगे जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ की सूचना पर निर्माण कंपनी के एचआर मैनेजर सचिन कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्होंने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों तक समस्या पहुंचाई जाएगी। जब तक कोई हल नहीं निकलता तब तक सड़क क्रासिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।


प्रदर्शन करने वालों में महावीर राणा, देवेंद्र राणा, रविंद्र राणा, अलीम, रामबीर राणा, गुल्लु राणा, ओमवीर सिंह, सोमबीर सिंह, गोपाल शर्मा, सूरजपाल, अमित कुमार, सेठपाल, बंटी, जनेश्वर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed