फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Commission seeks progress report from Saharanpur administration in Ghazwa e Hind case

Saharanpur: गजवा-ए-हिंद मामले में आयोग ने मांगी प्रगति आख्या रिपोर्ट, प्रशासन को दिया 28 मार्च तक का समय

Fri, 15 Mar 2024 11:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2024 11:57 PM IST
सार

Saharanpur News : गजवा-ए-हिंद मामले में आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों से प्रगति आख्या रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन को 28 मार्च तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Commission seeks progress report from Saharanpur administration in Ghazwa e Hind case
दारुल उलूम, देवबंद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गजवा-ए-हिंद को लेकर विवादों में फंसे दारुल उलूम प्रकरण में तीसरी बार राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने जांच की प्रगति आख्या रिपोर्ट मांगी है। 28 मार्च तक प्रशासन को रिपोर्ट देनी है। प्रशासन रिपोर्ट तैयार करने में लगा है। निर्धारित समय में रिपोर्ट न देने पर जिलाधिकारी और एसएसपी को आयोग के समक्ष पेश होना होगा। 

विज्ञापन


इस बार मामले में एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। पहली रिपोर्ट पर भी आयोग ने आपत्ति जताई थी। इसके लिए दोबारा जांच के निर्देश दिए थे। दोबारा जांच रिपोर्ट लेकर बुधवार को दिल्ली में एसपी देहात सागर जैन और अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी आयोग में पेश हुई थी। आयोग ने तब रिपोर्ट लेकर रख ली थी। 

विज्ञापन

उधर, एसएसपी का कहना है कि आयोग की तरफ से पत्र मिला है, जिसमें जांच की प्रगति आख्या रिपोर्ट मांगी गई है। वह समय से भेज दी जाएगी।

यह था मामला
वर्ष 2015 में दारुल उलूम की वेबसाइट पर किसी व्यक्ति ने गजवा-ए-हिंद को लेकर जानकारी मांगी थी, जिस पर दारुल उलूम ने जवाब में पुस्तक सुन्नत-अल-नसाई का हवाला दिया था। बाल संरक्षण आयोग ने कहा था कि यह देश विरोधी है। आयोग की तरफ से जिला प्रशासन को पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि जांच की प्रगति रिपोर्ट समय से भेज दी जाए।

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव
विज्ञापन

इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है, इसके बारे में भी बताया जाए। आयोग ने पुराने आदेशों का अनुपालन करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा तीसरी बार रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सबसे पहले पत्र में आयोग ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए थे।

यह भी पढ़ें: भानु प्रताप सिंह का पूरा प्रोफाइल: सपा ने प्रत्याशी बनाकर चौंकाया, पुराने चेहरे छोड़ नए पर चला ये बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed