फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Come to the aid of the defeated, your servant calls out to you.

Saharanpur News: हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा

Fri, 26 Sep 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 12:41 AM IST
सार

चिलकाना के गांव पटनी में श्री श्याम जन्मोत्सव पर भव्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और भक्ति में डूबे रहे। आयोजन में कई प्रसिद्ध गायक शामिल हुए।

विज्ञापन
Come to the aid of the defeated, your servant calls out to you.
गांव पटनी में खाटू श्याम संकीर्तन में भजन सुनाते गायक। संवाद - फोटो : रामलीला मंचन करते फिल्मी कलाकार

विस्तार

चिलकाना। गांव पटनी में तीसरे श्री श्याम जन्मोत्सव पर भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में देर रात तक श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

गांव पटनी में श्री श्याम शरण परिवार के तत्वावधान संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन का शुभारंभ मंच संचालक अनिल अनुरागी द्वारा हनुमान चालीसा प्रस्तुत करने से हुआ। उसके बाद विधायक मुकेश चौधरी ने ज्योति जलाई। मुकेश चौधरी ने कहा कि इस दुनिया में हारे का सहारा केवल खाटू श्याम ही है। मेरठ से पधारे गायक अक्षित वशिष्ठ ने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भर दे रे भर दे रे श्याम मेरी झोली भर दे तथा साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा आदि भजन सुन कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर के गायक शिवा गर्ग ने राजस्थानी भजन कीर्तन की है रात आज थानो आनो है, अपना वजन निभानो है तथा हरे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा भजन सुनाया। संकीर्तन में पानीपत से आई गायिका तमन्ना त्यागी ने भी अपने भजनों से वातावरण को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। आयोजन में राजेंद्र गोयल, नितिन गोयल, प्रमोद सैनी, तेजपाल सैनी, मुकेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, जायर हुसैन चांद, हरीश पंवार, नवनीत सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed