फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Come adopt sanitation, clean will Saharanpur

आओ स्वच्छता अपनाएंगे, स्वच्छ सहारनपुर बनाएंगे

Tue, 13 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 13 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Come adopt sanitation, clean will Saharanpur
सैकड़ों छात्र छात्राओं और दर्शकों से खचाखच भरे जनमंच सभागार में सोमवार को अमर उजाला और नगर निगम की ओर से कराए गए समारोह में चार घंटे तक गायन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने धमाल मचा दिया। इन युवा कलाकारों ने अपने अनूठे अंदाज में स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए संकल्प दिलाया-आओ स्वच्छता अपनाएंगे, स्वच्छ सहारनपुर बनाएंगे। भारत स्वच्छ मिशन के तहत हुए समारोह में अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
विज्ञापन


उद्घाटन डीएम पवन कुमार, एसएसपी आरपी यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओपी वर्मा, एसपी सिटी महेंद्र यादव, नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला, अपर आयुक्त सच्चिदानंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एके त्रिपाठी एवं प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सहयोगी कलाकारों की टीम के साथ स्वागत गान प्रस्तुत किया। पाइनवुड स्कूल के बच्चों ने उर्मिला शर्मा के निर्देशन में नाट्य प्रस्तुति देकर दिखलाया कि किस तरह घर का कूड़ा पड़ोसियों के यहां डाल दिया जाता है और गंदगी के कारण कैसे एक बच्चे की डेंगू से मौत हो जाती है। गंदगी फैलाने की इस आदत को बदलने का संदेश उन्होंने दिया। रेनबो स्कूल के बच्चों ने कोरियोग्राफर प्रिया बजाज के निर्देशन में दी गई प्रस्तुति में छात्र छात्राओं ने जहां डांस का धमाल किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महात्मा गांधी के रूपों में स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएलजी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता एवं बेहतर स्वास्थ्य का संदेश देते हुए शानदार प्रस्तुति दी। मेरी डेल एकेडमी, सैंट एजीएम, सरस्वी विहार स्कूल के छात्र छात्राओं ने तिरंगों के साथ स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रोबोटिक डांस थीम के साथ हैरतंगेज कारनामों ने भी दर्शकों को दंग कर दिया। सेंट मैरी गर्ल्स और बजाज इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने नमो-नमो...गीत पर धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा पीच ग्रोव स्कूल के छात्र छात्राओं ने झाड़ू और अन्य उपकरणों के साथ गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियां देकर संदेश दिया कि इस काम में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए और हर कोई अपनी सफाई की जिम्मेदारी को समझें।

कार्यक्रम में एनसीसी और भारत स्काउट गाइड के मेजर अश्वनी भारद्वार एवं अनिल भारद्वाज निर्देशन में छात्रों ने सलामी परेड का शानदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों दर्शकों से खचाखच भरे जनमंच सभागार में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाने में भी इस टीम का खास सहयोग रहा।

रंगोली में दिया स्वच्छ भारत का संदेश
सहारनपुर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने शिक्षक संदीप शर्मा के निर्देशन में जनमंच परिसर में रंगोली सजाकर स्वच्छता अपनाने को प्रेरित किया। इसमें बच्चों ने स्वच्छ भारत बनाने का संदेश दिया। अतिथि एवं अन्य दर्शक भी रंगोली के कायल हो गए।

स्वच्छता अभियान के सहयोगियों को मिला सम्मान

समारोह में प्रस्तुतियां देने वाले सभी स्कूलों को स्मृति चिन्ह और छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा रोटेरियन विजयेंद्र कच्छल मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफाई अभियान में विशेष योगदान करने वाले निगम के कर्मचारियों को नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक सुरेंद्र चौहान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा ने किया। समारोह में अखिलेश प्रभाकर, दानिश आजम, विश्वजीत पुंडीर, पंकज बंसल, सुधीर जोशी, बबीता मलिक, अलका कुमार, सुषमा बजाज, कंचन सेठी, पूजा गिल्होत्रा, पंकज बंसल, अरिमर्दन सिंह गौर, मनीष कच्छल, हन्नी अरोड़ा, सीमा दहूजा, सिंपल मकानी, सोनिका शर्मा, सौरभ बजाज, राधेश्याम नारंग, ब्रित चावला, पंकज कालड़ा, ओस्विन टेरेंस, मनीष अवस्थी, संदीप वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बच्चों और बड़ों से ये बोले अतिथिगण
मन का मैल भी दूर करिए, सोच बदलिए : डीएम
- जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि सिर्फ कूड़ा हटाना ही स्वच्छता नहीं है। मन का मैल करना भी स्वच्छता ही है। सफाई रखना कोई बोझ नहीं है बल्कि यह तो हर किसी की जिम्मेदारी है। इसलिए इसमें हर कोई पूरे उत्साह से सहयोग दीजिए।

घर से ही स्वच्छता की शुरूआत करेंगे बच्चे और बड़े : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपी यादव ने कहा कि बच्चे और बड़े अपने घर से ही साफ सफाई की शुरूआत करें। फिर यही आदत पड़ोसियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाएं। इसके बाद ही स्वच्छता का मिशन पूरा हो सकेगा।


आप स्मार्ट बनोगे तो यह शहर भी स्मार्ट बन जाएगा : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला ने कहा कि यदि हमारे सामने कोई आदमी नाला, घर या अन्य जगह साफ सफाई करता है तो हम उससे मुंह मोड़ लेते हैं। लेकिन जरा सोचो कि जो आदमी आपकी गंदगी दूर कर साफ सुथरा माहौल दे रहा है। वह कितना महत्वपूर्ण है। इसलिए ऐसी सोच छोड़कर शहर के नागरिक खुद स्मार्ट बने तो शहर भी स्मार्ट बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed