फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold wave left shivering after drizzle

Saharanpur News: बूंदाबांदी के बाद चली शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Sun, 15 Jan 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cold wave left shivering after drizzle
सहारनपुर में बाबा लाल दास रोड पर ठंड के चलते खेलकूद प्रतियोगिता में शमिल होने जाते खिलाड़ी
सहारनपुर। रात में हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। शीतलहर के कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ा रहा। कुछ समय के लिए हल्की धूप निकलने के बावजूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान में एक ओर जहां वृद्धि दर्ज की गई, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट रही।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार की रात घने बादल छाए रहे। मध्य रात्रि हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार की सुबह भी आसमान बादलों से घिरा रहा। बादलों के छाए रहने के साथ ही सुबह ही से तेज शीतलहर का प्रकोप बना रहा। दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन हवा इतनी तेज थी कि धूप के बावजूद सर्दी अधिक लग रही थी। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को बढ़कर 11.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन अधिकतम तापमान जो शुक्रवार को 21 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से लोगों को सर्दी अधिक महसूस हुई। अगले 24 घंटे में बादलों के छाए रहने और शीतलहर के चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed