फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold increased due to drizzle and cold winds

Saharanpur News: सर्दी का सितम बढ़ा, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Thu, 29 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to drizzle and cold winds
सहारनपुर में घने कोहरे में वाहनो की लाइट जलाकर घंटाघर से जाते वाहन चालक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोहरे के बीच बूंदाबांदी होने और सर्द हवाओं के चलते और अधिक बढ़ गया है। बूंदाबांदी होने और दिन भर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री लुढ़क गया। ऐसे में जनजीवन ठिठुरा रहा। लोग दिन में ठंड से बचते नजर आए। शाम को जल्दी काम निपटाकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाएं 8.8 किलोमीटर प्रतिघंटा चली। आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। करीब 20 मिनट की हल्की बूंदाबांदी से मौसम में और अधिक ठंडक बढ़ गई। जिसने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दीं। शीतलहर चलने से कंपकंपी कम नहीं हुई। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में सर्दी से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन

करीब ढाई बजे हल्के से बादल छंटे। चंद मिनटों के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन उसके बाद तीन बजे फिर से हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे बाजारों की भी रौनक गायब रही। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शाम के समय लोगों ने जल्दी काम निपटाया। उसके बाद जल्दी अपने घर पहुंचे, ताकि बढ़ती सर्दी से बचा जा सके। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.2 और अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान बुधवार को 15.5 था, जिसमें बूंदाबांदी होने से बृहस्पतिवार को 4.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जिससे ठिठुरन कम नहीं हो पा रही है। अगले दो से तीन दिन इसी तरह बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए लाभदायक मौसम
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाह का कहना है कि सर्दी का यह मौसम फसलों के लिए अच्छा है। खास कर गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। जितनी सर्दी पड़ेगी उनका ही गेहूं का फुटाव अच्छा होगा।

साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस
सहारनपुर। कोहरे ने बसों और ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा है। बृहस्पतिवार को न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, फिरोजपुर-दरभंगा एक्सप्रेस सवा चार घंटे, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। इनके अलावा अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस भी पौने दो घंटे की देरी से आई।

सहारनपुर में घने कोहरे  में कलेक्ट्रेट परिसर में अलाव के सहारे बैठे पुलिस कर्मी

सहारनपुर में घने कोहरे में कलेक्ट्रेट परिसर में अलाव के सहारे बैठे पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठंड के चलते बाजारो में भीड़ रही कम।

सहारनपुर में ठंड के चलते बाजारो में भीड़ रही कम।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed