फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold and fog slow down the speed of trains and roadways buses, passengers reduced

Saharanpur News: सर्दी और कोहरे से ट्रेनों-रोडवेज बसों की रफ्तार पर ब्रेक, घटे यात्री

Sun, 04 Jan 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cold and fog slow down the speed of trains and roadways buses, passengers reduced
सहारनपुर। कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर परिवहन सेवाओं पर दिखाई देने लगा है। ट्रेनों और रोडवेज बसों की रफ्तार पर कोहरे के चलते ब्रेक लग गया है। 10 से 20 फीसदी तक यात्री घट गए हैं। टिकट बिक्री में गिरावट आई है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से करीब 155 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें रोजाना 35 से 40 हजार यात्री सफर करते हैं। रेलवे ने फिलहाल कोहरे के कारण जनसेवा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त कर रखा है। रोजाना ट्रेनें लेट आ रही हैं। जैसे-जैसे सर्दी का प्रकोप बढ़ा है, वैसे-वैसे टिकट बिक्री पर असर पड़ रहा है। इस समय 30 से 35 हजार के बीच टिकट बिक्री रह गई है।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी 1:25 घंटे, दिल्ली-सहारनपुर मेमू 1:11 घंटे, दिल्ली-सहारनपुर मेमू 1:29 घंटे की देरी से पहुंची। यहीं हाल परिवहन निगम की रोडवेज बसों का है। सुबह और शाम को जल्दी घना कोहरा आने से रोडवेज बसों की रफ्तार थम सी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम के समय में भी बदलाव कर दिया है। सामान्य दिनों में रोडवेज बसों में एक लाख तक यात्री सफर करते थे, लेकिन अब यात्री संख्या 80 से 90 हजार तक रह गई है। हाल यह है कि सर्दी के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्री कम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed