फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Codeine cough syrup case: ED raids Vibhor Rana's premises in Saharanpur

कोडिन युक्त कफ सिरप प्रकरण: सहारनपुर तक पहुंची जांच, विभोर राणा के ठिकानों पर ईडी का छापा, दस्तावेज खंगाले

Fri, 12 Dec 2025 01:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:15 PM IST
सार

शुक्रवार को ईडी ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में शास्त्री नगर में विशाल सिंह व विभोर राणा के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी टीम फर्म खोलने के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Codeine cough syrup case: ED raids Vibhor Rana's premises in Saharanpur
कोडिन युक्त कफ सिरप प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेंसेडिल और कोडिन युक्त कफ सिरप मामले की जांच सहारनपुर तक पहुंच गई। शुक्रवार को ईडी की टीम ने विभोर राणा और उसके भाई विशाल सिंह के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी अधिकारी दस्तावेज की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


गुरुवार को सहारनपुर निवासी अभिषेक सिंह और उसके भाई शुभम शर्मा लखनऊ में एसटीएफ ने गिरफ्तार किए थे। दोनों के कब्जे से दो मोबाइल और फर्जी फर्मों से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभिषेक व शुभम नई दिल्ली में एबॉट कंपनी के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर हैं। लंबे समय से सहारनपुर निवासी विशाल व विभोर राणा के कफ सिरप की तस्कर सिडिंकेट से जुड़े हुए थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ईडी ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में शास्त्री नगर में विशाल सिंह व विभोर राणा के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी टीम फर्म खोलने के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। घर के बाहर फोर्स तैनात है। एक-एक दस्तावेजों को बारीकी से चेक किया जा रहा है। सुबह से कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed