फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Code of Conduct removed, many projects will be completed

आचार संहिता हटी, कई प्रोजेक्ट होंगे पूरे

Fri, 07 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Code of Conduct removed, many projects will be completed
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता हट गई है। अब जिले में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी। कई प्रोजेक्ट अधूरे पड़े थे तो कई शुरू ही नहीं हो पाए थे। मगर, सरकारी तंत्र ने सभी कार्यों को पूरा करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

मतगणना होने के बाद गांव की सरकार की तस्वीर साफ हो गई। चुनाव की वजह से लगी आचार संहिता को बुधवार को हटा दिया गया। अब विकास कार्यों पर फोकस कर लिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने नए मुख्य प्रोजेक्ट शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

कार्य- 1
लोक निर्माण विभाग ने चार माह पूर्व कुछ सड़कों की मरम्मत कराई थी, लेकिन सड़कों पर होने वाला पैचिंग कार्य रुक गया था और नई सड़क बनाने के प्रस्ताव भी पास नहीं हो पाए। लोक निर्माण ने अब दोबारा जिले की सड़कों का सर्वे शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य 2-
जनपद के 11 विकास खंडों में खेल मैदान बनाए जाने को लेकर लंबे समय से प्रादेशिक युवा कल्याण विभाग जमीन तलाश रहा है। अब गांवों में नई सरकार बनी है। ऐसे में नए प्रधानों से ग्राम समाज की भूमि देने के लिए प्रस्ताव बनाए दिए गए। ताकि इन पर खेल मैदान बन सकें।
कार्य 3-
डीआरडीए और जल निगम द्वारा 15 हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में वाटर ओवरहैड टैंक बनाए जाने हैं। प्रथम चरण में दस ग्राम पंचायतों का चिंहिकरण कर लिया गया है। इनमें पाइप लाइन बिछाने भी कार्य होगा। इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।
कार्य 4-
स्वच्छ भारत मिशन के लिए दोबारा बेस लाइन सर्वे होना है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने विकास खंडों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सर्वे के बाद उन परिवारों के घरों में शौचालय बनाए जाएंगे, जहां पर नहीं बने हैं।

विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। सभी तरह के कार्य चल शुरू कराए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से भी कुछ दिक्कत आई हैं, लेकिन सरकार की गाइडलाइन का पालन कराते हुए सभी कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा। - प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed