फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CNG will be available from today in Nanauta

नानौता में आज से उपलब्ध होगी सीएनजी

Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
CNG will be available from today in Nanauta
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर नानौता स्थित फिलिंग सेंटर पर सोमवार से सीएनजी उपलब्ध हो जाएगी। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा इसका ट्रायल शनिवार को कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब सात स्थानों पर सीएनजी (कंप्रेसड नेचुरल गैस) की फिलिंग व्यवस्था होनी है। इसके लिए जिन सेंटर संचालकों ने आवेदन किया था, उनके यहां इंफ्रास्ट्रक्चर पहले तैयार हो गया था। पेट्रोलियम कंपनी की तरफ से गैस की उपलब्धता को लेकर पेंच फंसा हुआ था। जिसका रास्ता अब साफ हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल, बीपीसीएल की तरफ से दिल्ली रोड पर मनानी में मदर सेंटर बनाया गया है। यहां से कैसकेड (सिलिंडरों में भरी गैस ले जाने वाला वाहन) गैस फिलिंग सेंटरों तक पहुंचाएंगे। यह मदर सेंटर पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीसीएल के डीजीएम मिल्टन सलदाना, सीनियर मैनेजर विनय कुमार, मैनेजर अमरदीप सिंह, असिस्टेंट मैनेजर नितेश कुमार आदि की मौजूदगी में शनिवार को कैसकेड भरकर ट्रायल के तौर पर नानौता स्थित सिद्धार्थ फिलिंग सेंटर भिजवाया गया।
इसके अतिरिक्त मदर स्टेशन परिसर में ही स्टेशन भी जल्द शुरू होगा। यहां छोटे वाहनों में गैस भरी जाएगी। बीपीसीएल अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से नानौता स्थित सिद्धार्थ फिलिंग सेंटर पर सीएनजी उपलब्ध होगी।
इन सेंटर पर भी शुरू होनी है व्यवस्था
एक्सीलेंट फीलिंग स्टेशन चुन्हेटी, देशराज फीलिंग स्टेशन सरसावा, फंदपुरी (नकुड़), जय मां दुर्गा देवबंद, दिल्ली रोड पर श्याम फीलिंग स्टेशन पर भी जल्द ही सीएनजी उपलब्ध होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

वर्जन
नानौता में सिद्धार्थ फिलिंग सेंटर पर सोमवार से सीएनजी उपलब्ध होगी। अन्य फिलिंग सेंटरों पर भी इसकी उपलब्धता की प्रक्रिया जारी है। मनानी में मदर स्टेशन परिसर में ही ऑनलाइन सेंटर भी शुरू कराया जाएगा।-विनय कुमार, सीनियर मैनेजर, बीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed