{"_id":"67801f8324fd9542f408bc49","slug":"cms-statement-on-waqf-properties-is-misleading-madani-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-140072-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ संपत्तियों पर सीएम का बयान भ्रामक : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ संपत्तियों पर सीएम का बयान भ्रामक : मदनी
Fri, 10 Jan 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी।
देवबंद(सहारनपुर)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वक्फ संपत्तियों के संबंध में दिए गए बयान पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीएम का बयान न केवल भ्रामक है, बल्कि वास्तविकता से भी परे है। उन्होंने सांविधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उनके बयान से ऐसा लगता है कि वह एक विशेष अल्पसंख्यक वर्ग के विरुद्ध खड़े हैं।
मौलाना महमूद मदनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि वक्फ संपत्तियों का उद्देश्य सामाजिक भलाई और कल्याण रहा है। इनका उपयोग इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार मस्जिदों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अनाथालयों के निर्माण व जरूरतमंदों की सहायता के लिए होता है।
मदनी ने कहा कि वक्फ बोर्ड की स्थापना 1954 के वक्फ अधिनियम के अंतर्गत की गई है। इसी आधार पर देश के अधिकांश राज्यों में वक्फ अधिनियम स्थापित हैं। जिनकी देखरेख व संरक्षण राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की सरकार के संरक्षण में यूपी वक्फ बोर्ड कार्य कर रहा है। इसके साथ ही एक सेंट्रल वक्फ काउंसिल भी है।