{"_id":"57daf5b64f1c1ba237d47349","slug":"cmo-said-that-a-million-people-have-died-in-three-common","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ बोले, एक लाख आबादी में तीन मौत होना तो सामान्य बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ बोले, एक लाख आबादी में तीन मौत होना तो सामान्य बात
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ सहारनपुर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में डेंगू से हो रही मौतों से एक ओर जहां हर कोई चिंतित है। वहीं जिले में स्वास्थ्य विभाग के मुखिया इन मौतों को सामान्य घटना मान रहे हैं।
अमर उजाला संवाददाता ने जब इस संबंध में सीएमओ से बात की तो उनका कहना था कि एक लाख की आबादी में प्रतिदिन तीन मौत होना सामान्य बात है। उनका यह बयान हैरान करने वाला है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
करीब एक सप्ताह से डेंगू ने देवबंद में कहर बरपाया हुआ है। अभी तक 15 से अधिक लोगों की मौत डेंगू की वजह से हो चुकी हैं। जबकि सैकड़ों लोगों के खून के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। इन मौतों और बुखार को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुखिया यानी सीएमओ इन मौतों को सामान्य घटना मान रहे हैं। डेंगू से हो रही मौतों पर अपना पक्ष रखने की बजाय वह डैथ रेट समझाने लगे। उनका कहना था कि एक लाख की आबादी पर प्रतिदिन तीन मौत होना आम बात है।
उधर, सीएमओ ने यह भी बताया कि डेंगू के मच्छर को मारने में जनता का सहयोग नहीं मिल रहा है। देवबंद में जिस मस्जिद से डेंगू से बचने के लिए एलान किया जा रहा है। उसी मस्जिद में रखे कूलर में पानी भरा मिला, जिसमें लार्वा पल रहा है।
इसके अलावा कुछ परिवार स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अपने घर और आंगन में घुसने से रोक रहे हैं। ऐसे में मच्छर का खात्मा या बीमारी को भगा पाना मुश्किल हो रहा है।