फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CMO's statement apologized

सीएमओ ने बयान पर माफी मांगी

Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
CMO's statement apologized
बैठक में विचार विमर्श। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद नगर क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड और वायरल बुखार के महामारी का रूप लेने और तीन दर्जन से अधिक मौतें हो जाने से फैले खौफ और बीमारियों को कंट्रोल करने को लेकर बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


जिसमें सीएमओ समेत अधिकारियों और चिकित्सकों आदि ने हिस्सा लिया। इस दौरान सीएमओ ने देवबंद क्षेत्र में बुखार से हुई मौतों पर दिए बयान के लिए माफी भी मांगी। 
विज्ञापन


ईदगाह मार्ग स्थित शेखुल हिंद हॉल में आयोजित बैठक में एडीएम (वित्त) डा. हरीश चंद्रा, सीएमओ डा. सईद, पालिका के ईओ के अलावा चिकित्सकों, पैथोलॉजी लैब के संचालक, अधिवक्ताओं, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डा. हरीश चंद्रा ने देवबंद में फैलने वाली बीमारियों और उनसे होने वाली मौतों पर दुख जताया। सीएमओ मो. सईद ने कहा कि वह हर दिन देवबंद आ रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।

सीएमओ ने पूर्व में देवबंद क्षेत्र में लोगों की मौतों के संबंध में दिए बयान पर माफी मांगी। स्टॉफ की कमी होने के बावजूद देवबंद क्षेत्र में 16 टीमें काम कर रही हैं।

 बैठक में हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के संरक्षक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने 14 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम (वित्त) के द्वारा डीएम को प्रेषित किया। जिसमें कहा गया कि पंफलेट और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बीमारियों से बचाव के तरीके बताए जाएं।

 साथ ही पालिका के ईओ और एसडीएम को आदेशित किया जाए कि वह देवबंद के प्रत्येक वार्ड में सफाई मुहिम चलाए जिसकी निगरानी स्वयं एसडीएम करें और प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाए। 

डीएम और स्वास्थ्य विभाग देवबंद में पैथोलॉजी लैब संचालकों से मीटिंग कर टेस्ट करने की एक रेट लिस्ट लैबों के बाहर लगाई जाए।  इसके अलावा सीएचसी में दवाईयों का अधिक स्टॉक रखने का प्रबंध भी किया जाए।


अध्यक्षता हसीब सिद्दीकी और संचालन सलीम कुरैशी ने किया।  इस मौके पर डा. वीके मिश्रा, मलेरिया इंचार्ज डा. ओपी सिंह, नीता, मजाहिर हसन, डा. एसए अजीज, असद जमाल फैजी, दीपक तायल, विवेक तायल, मंसूर खान, डा. अजीम खां, राजेश सिंघल, अंशुल वर्मा, शुभम राज सिंघल, गौहर नबी, वजाहत शाह, मंसूर खां, चौ. शमशाद जंग, मुकीम अब्बासी, फैजी सिद्दीकी, अब्दुल्ला राज, डा. नदीमुल इस्लाम, कलीम कुरैशी, गुलाम रसूल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed