{"_id":"6206aa950354c73d7052d284","slug":"cm-yogi-will-address-two-public-meetings-after-visiting-maa-shakambhari-saharanpur-news-mrt5766422135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शाकंभरी के दर्शन कर दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शाकंभरी के दर्शन कर दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी
विज्ञापन
हेलीपेड स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते भाजपाई
- फोटो : SAHARANPUR
शांकभरी/बड़गांव (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिक्षेत्र के नागल माफी और बड़गांव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे शाकंभरी मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। जन सभाओं की तैयारियों के लिए देर शाम तक मंच और पंडाल बनाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया था। हेलीपैड भी तैयार कर दिए गए हैं।
सिद्धपीठ शांकभरी देवी क्षेत्र के पास नागल माफी में जनसभा स्थल पर मंच बनाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को एसडीएम रामजीलाल सभा स्थल पर पहुंचे और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचकर मां भगवती के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे दुपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। निरीक्षण के दौरान लोकेश प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि राहुल सैनी, देवव्रत त्यागी, पंडित अमन कौशिक, लालचंद प्रधान, नवाब सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी आदि भी मौजूद रहे।
बड़गांव में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए देवबंद-नानौता मार्ग स्थित दिव्य पब्लिक स्कूल के सामने खाली पड़े मैदान पर मंच व पंडाल को बनाने का कार्य देर शाम पूरा कर लिया गया। आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हेलीपैड बनाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ व भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

बड़गांव में सीएम योगी की जनसभा के लिए बनाया गया पंडाल- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन