फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi Adityanath to Visit Shakambhari Temple, Massive Security Arrangements in Place

UP: सहारनपुर में शाकंभरी धाम पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा का कड़ा घेरा, पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट

Mon, 01 Jun 2026 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर शाकंभरी धाम पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की गई है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath to Visit Shakambhari Temple, Massive Security Arrangements in Place
सहारनपुर, सीएम योगी के आगमन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। पूरे क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शाकंभरी क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


विकास कार्यों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा हाल में हुई भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित इलाकों का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: मुजफ्फरनगर में काट दिया बहन का गला, प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी अदीबा; वारदात कर भाई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath to Visit Shakambhari Temple, Massive Security Arrangements in Place
सहारनपुर, सीएम योगी के आगमन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

मंदिर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित, केवल पासधारकों को अनुमति
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। केवल अधिकृत अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और विशेष अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी, हर वाहन की जांच
सुरक्षा व्यवस्था के तहत कलसिया, बेहट, फतेहपुर कलां, नागल माफी तथा बाबा भूरादेव मंदिर क्षेत्र सहित प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की गई है। इन स्थानों पर पुलिस और प्रशासन की विशेष टीमें तैनात हैं। आवागमन करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस, प्रांतीय सशस्त्र बल और खुफिया एजेंसियां लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed