{"_id":"684dcc741a4213a62b0668eb","slug":"cm-will-give-appointment-letters-to-1257-candidates-recruited-in-police-today-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-151829-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस में भर्ती हुए 1257 अभ्यर्थियों को आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस में भर्ती हुए 1257 अभ्यर्थियों को आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले पुलिस लाइन में मौजू
- फोटो : udhampur
सहारनपुर। आरक्षी भर्ती 2023 के तहत जिले से 1257 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। शनिवार को पुलिस लाइन से 29 रोडवेज बसों में इन अभ्यर्थियों को लखनऊ भेजा गया। मुख्यमंत्री उन्हें नियुक्ति पत्र देंगे। अभ्यर्थियों में गजब का उत्साह दिखाई दिया।
रविवार को लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड सेक्टर-18 में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। शनिवार को पुलिस लाइन से एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने हरी झंडी दिखाकर अभ्यर्थियों की बसों को रवाना किया। इस दौरान एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा को अभ्यर्थियों को सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई। रवाना किए गए अभ्यर्थियों में 970 पुरुष व 287 महिलाएं शामिल हैं। एसपी यातायात ने बताया कि रास्ते में रात को जनपद सीतापुर में रुकेंगे। रविवार सुबह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। बसों में अभ्यर्थियों के लिए पानी, भोजन, दवा और ओआरएस के पैकेट रखें है। साथ ही एक फार्मासिस्ट भी साथ रहेंगे। जिले के कुल 1257 अभ्यर्थी हैं। इस मौके पर सीओ अपराध अभितेष सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- गृहमंत्री व मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा
अभ्यर्थी आस्था का कहना है कि पुलिस में भर्ती होकर अच्छा लग रहा है। पहली बार घर से लखनऊ में नियुक्ति पत्र लेने जा रहे है। वहां गृहमंत्री व मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी हिमांशु गुप्ता बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस में भर्ती होने का सपना था, जो अब जाकर साकार हुआ। नियुक्ति पत्र समारोह में शामिल होने से पहले सभी अभ्यर्थियों को ब्रीफ किया गया।