फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM will come to Shuktirth on 22nd, will also visit the flood affected area

मुख्यमंत्री दौरा: 22 जुलाई को शुकतीर्थ आएंगे सीएम योगी, कर सकते हैं ये बड़ी घोषणा, जानिए पूरा कार्यक्रम

Wed, 19 Jul 2023 09:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2023 09:29 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : शुकतीर्थ में बहुप्रतीक्षित गंगा की अविरल धारा पहुंचने की फिर उम्मीद जगी है। सीएम योगी 22 जुलाई को तीर्थ पहुंचकर इसकी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
CM will come to Shuktirth on 22nd, will also visit the flood affected area
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में बहुप्रतीक्षित गंगा की अविरल धारा पहुंचने की फिर उम्मीद जगी है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को तीर्थ पहुंचकर इसकी घोषणा करेंगे। धनौरी डैम से नियमित रूप से सोलानी नदी में पानी छोड़े जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ भी सीएम तीर्थ से करेंगे।

विज्ञापन


कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों को बताया कि भागवत के उद्गम स्थल पर लंबे समय से गंगा की धारा लाने की मांग उठ रही थी। प्रशासन ने तीन प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे। सरकार यह मांग पूरी करने जा रही है। सीएम योगी 22 जुलाई को शुकतीर्थ में खुद इसकी घोषणा कर सकते हैं और पौधरोपण भी करेंगे। श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा और साधू-संतों की पुरानी चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Flood in Bijnor: कुदरत की मार, पानी में गाड़ी, सड़क पर नाव, एनाउंसमेंट सुनते ही बढ़ जाती हैं लोगों की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे भी कर सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि धनौरी डैम से सोलानी नदी में नियमित पानी छोड़े जाने पर सहमति बन रही है, यहीं से तीर्थ को गंगा की अविरल धारा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed