{"_id":"68bdcef53b896250900f8040","slug":"cm-will-be-in-the-district-today-will-flag-off-relief-material-vehicles-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-158121-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : सीएम आज जिले में, राहत सामग्री वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, कार्यक्रम में पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur : सीएम आज जिले में, राहत सामग्री वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, कार्यक्रम में पहुंचे लोग
Sun, 07 Sep 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर में रहेंगे। वह हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के वाहनों को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी के कार्यक्रम में पहुंचे नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर में रहेंगे। वह हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के वाहनों को रवाना करेंगे। वह करीब घंटे भर तक जिले में रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन चौकस है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 11.55 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से राजकीय विमान में रवाना होंगे। वह दोपहर 1.10 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद कार से अंबाला रोड स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे। वह यहां से उत्तराखंड, हिमाचल एवं पंजाब प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 2.10 बजे वह सरसावा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के चलते रविवार को प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा रहा। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव सेफ हाउस, जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जल निकासी आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के दौरे के चलते पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य जगहों पर चेकिंग की गई।