फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM transferred funds to the accounts of 5943 beneficiaries

सीएम ने 5943 लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की धनराशि

Tue, 31 Aug 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
CM transferred funds to the accounts of 5943 beneficiaries
सीएम ने 5943 लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की धनराशि
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल क्लिक कार्यक्रम के तहत सहारनपुर के 5943 लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। इसके बाद जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) व नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, जनप्रतिनिधि और लाभार्थियों ने उनके संवाद को सुना। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के किसी लाभार्थी से संवाद नहीं किया। मगर उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से लखनऊ से ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के सहारनपुर के 5943 लाभार्थियों के खातों में धन स्थानांतरित किया। नगरायुक्त व डूडा के परियोजना निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिंगल क्लिक से आज प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 3782 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये, 1150 लाभार्थियों को द्वितीय किरुत के रूप में डेढ़-डेढ़ लाख और 1011 लाभार्थियों को तृतीय किश्त के रूप में 50-50 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। सहारनपुर में अब तक उक्त योजना के अंतर्गत करीब 12 हजार लोगों को मकान पूर्ण कर दिए जा चुके हैं और 9710 वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत दस हजार रुपये का ऋण दिलाया जा चुका है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।
विज्ञापन

------
इन्हें दिए गए प्रमाणपत्र
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में जिन लोगों को प्रमाणपत्र वितरित दिए गए। उनमें सलेलता, रेखा, मुन्नी, बीरबली, मोनिका, बबीता, पंकज, प्रमोद, अनीता, सुषमा, केला, जगवती, रोशन, शशि, मीला, कविता शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत दस हजार के ऋण वाले लाभार्थियों में शाइस्ता, मोनिका, मूर्ति, हसीना, संतोष, रिहाना, रेखा, ऋतु, नाजरिन व शीना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed