{"_id":"604663c08ebc3ec89c780ab0","slug":"cm-inaugurated-women-police-posts-online-saharanpur-news-mrt5290059123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया महिला पुलिस चौकियों का आनलाइन लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया महिला पुलिस चौकियों का आनलाइन लोकार्पण
विज्ञापन
गागलहेड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गागलहेड़ी और गंगोह में महिला पुलिस चौकियों का आनलाइन लोकार्पण किया। उन्होंने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे देश और समाज हित में पुरुषों के बराबर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
गागलहेड़ी और गंगोह थाना प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। गागलहेड़ी में नवनिर्मित चौकी का उद्घाटन समाजसेवी शिक्षा देवी ने फीता काटकर किया। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय, महिला चौकी प्रभारी कुसुम राठी ने महिलाओं को पुष्प देकर कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया। कांस्टेबल पूजा, रेनू, पिंकी, प्रीति, सोनी यादव, स्नेहा, नीरज, मोना, कोमल, निधि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गंगोह कोतवाली में रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का उद्घाटन डॉ. भारती वालिया, आर्य कन्या की प्रधानाचार्या पुष्पा पंवार, समाजसेवी पल्लवी अरोड़ा, पारुल, सभासद विजय लक्ष्मी आदि महिलाओं द्वारा किया गया। चौकी प्रभारी एसआई वर्षा तोमर, कांस्टेबल अंतिम, पारुल पंवार, निकिता, प्रीति, रीतू, अलका नागर, रेखा, रजनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीओ मोहम्मद रिजवान, कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप सिंह आदि रहे।