फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cluster will be formed, mushroom will be exported

बनेंगे कलस्टर, होगा मशरूम का निर्यात

Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cluster will be formed, mushroom will be exported
मशरूम की खेती करती प्रिंयका सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में मशरूम की खेती के प्रति बढ़ते रुझान के चलते अब इसके कलस्टर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिससे उच्च गुणवत्तायुक्त मशरूम का उत्पादन कर इसका निर्यात किया जा सके। जिससे न सिर्फ किसानों को अच्छी आय मिलेगी, बल्कि देश को विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

जनपद में मशरूम के कलस्टर बनाने की तैयारी चल रही है। एक कलस्टर में पांच कंट्रोल यूनिट रखी जाएगी। इनमें उच्च गुणवत्तायुक्त मशरूम का उत्पादन वर्ष भर हो सकेगा। जिससे उच्च गुणवत्ता वाली मशरूम का निर्यात किया जा सके। जनपद के 56 गांवों में करीब 225 किसान मशरूम की खेती कर रहे हैं। जिले में लगभग 3500 क्विंटल प्रतिवर्ष मशरूम का उत्पादन होता है। अच्छा उत्पादन और स्थानीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धा होने के चलते कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय का जोर मशरूम के निर्यात पर हैं।
विज्ञापन

निर्यात के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण
मशरूम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कई मशरूम उत्पादकों को 11 से 18 मार्च तक ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसमें मशरूम उत्पादकों को अच्छी क्वालिटी मशरूम उत्पादन के टिप्स दिए गए, साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि किस प्रकार निर्यात किया जा सकता है और किस देश के क्या मानक है। जिससे उत्पादक मशरूम का निर्यात में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मशरूम उत्पादक
जनपद में उच्च क्वालिटी की मशरूम का उत्पादन हो रहा है। इसके बाजार में भाव भी बढ़िया हैं। मशरूम निर्यात कराने की भी तैयारी चल रही है। निर्यात होने से उत्पादकों को बढ़िया रेट मिलेगा। जिससे उत्पादकों के मुनाफे में गुणात्मक वृद्धि होगी। बिहारीगढ़ स्थित यूनिट में मशरूम उत्पादन के लिए कंपोस्ट भी बडे़ पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। --- प्रियंका सिंह, मशरूम उत्पादक, गांव बिहारीगढ़।
मशरूम का निर्यात करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण मिल चुका है। अपनी कंट्रोल यूनिट में उच्च गुणवत्ता की मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे स्थानीय बाजार के साथ ही निर्यात के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों पर भी खरा उतरा जा सके। निर्यात होने से मशरूम उत्पादकों को बढ़िया भाव मिलेगा। -- शुभम खटाना, मशरूम उत्पादक, गांव डूभर किशनपुर।

-------
मशरूम के कलस्टर बनाने की तैयारी चल रही है। कलस्टर बनाकर उच्च गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मशरूम का उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। जिससे जनपद की मशरूम का विश्व भर में निर्यात किया जा सके। -- डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी केवीके एवं मशरूम विशेषज्ञ।
-------
-- मशरूम कलस्टर के मानक --
- वर्ष भर गुणवत्तायुक्त मशरूम उत्पादन
- कलस्टर का पंजीकरण
- निर्यात के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन
- मशरूम उत्पादक संगठन ( एफपीओ) की स्थापना
- मशरूम प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन पैकिंग आदि की सुविधाएं

शुभम खटाना

शुभम खटाना- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed