फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clouds dominated, Chithuran did harm

अधिकतम तापमान में गिरावट, सर्दी

Mon, 28 Dec 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Clouds dominated, Chithuran did harm
सहारनपुर। सर्द हवा और दिन भर बादल छाए रहने से ठिठुरन भरी सर्दी बनी रही। गर्म कपड़ों में लिपटे लोग भी कंपकंपाते नजर आए। सर्दी में इजाफे की वजह अधिकतम तापमान में आई गिरावट बताई जा रही है। क्योंकि सोमवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रविवार को यह 21 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

रविवार रात में हुई बरसात के बाद ही ठंड बढ़ गई थी। ऊपर से रही सही कसर हवा ने कर दी। सोमवार सुबह को हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जिस कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी घर से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया। शहर के कोर्ट रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, चकराता मार्ग, मटिया महल, जाफर नवाज, चिलकाना रोड आदि जगहों पर लोग सड़कों किनारे लकड़ी या गत्ते आदि जलाकर ठंड से निजात पाने का प्रयास करते नजर आए। वहीं, मंडी परिसर में सुबह के समय सब्जी और फल आदि लेकर पहुंचने वाले किसान भी चादर आदि ओढ़कर सर्दी से बचाव करते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 04 और अधिकतम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दिन में आसमान में बादल छाये रहने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर हवा में महसूस किया जा रहा है। अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

दिल्ली रोड़ पर ठिठरती ठंड में अलाव के सहारा बस का इंतजार करते यात्री

दिल्ली रोड़ पर ठिठरती ठंड में अलाव के सहारा बस का इंतजार करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे रोड़ पर ठिठरती ठंड में अलाव के सहारा लेते लोग

रेलवे रोड़ पर ठिठरती ठंड में अलाव के सहारा लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ठिठरती ठंड में गर्म कपड़ो का सहारा लेती युवतियां

सहारनपुर में ठिठरती ठंड में गर्म कपड़ो का सहारा लेती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed