फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Client's lawyer and murder of Munshi

मुवक्किल ने की वकील और मुंशी की हत्या 

Sat, 15 Jul 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Client's lawyer and murder of Munshi
वकील-मुंशी के अपहरण में हंगामा करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बीस दिन पहले लापता हुए अधिवक्ता दिग्विजय सिंह राणा और उनके मुंशी विकास की उसी दिन रुड़की में गंगनहर में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना में शामिल तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक वकील का मुवक्किल है, जिसने फीस के विवाद में अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर रुड़की गंगनहर से शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।  

 अधिवक्ता दिग्विजय सिंह राणा (38)  मोहल्ला हकीकत नगर और उनके मुंशी विकास कुमार ग्राम वाजिदपुर के रहने वाले थे। दोनों गत 24 जून को एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में रुड़की गए थे और तभी से लापता थे।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने इनके  मुवक्किल प्रवीण प्रजापति निवासी कपिल विहार, उसके ममेरे भाई के बेटे अंकुश निवासी ग्राम इमलीखेड़ा हरिद्वार, ममेरी बहन के बेटे प्रवेश निवासी शास्त्रा गंगोह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रवीण का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था, पत्नी ने उसे तलाक का नोटिस भेज दिया था। लेकिन वह किसी भी तरह से अपनी पत्नी को वापस लाना चाहता था।

उसने अधिवक्ता दिग्विजय सिंह राणा से मिलकर मामले में समझौता कराने के लिए बात की थी और इसके लिए उन्होंने 75 हजार रुपये ले लिए, इतने ही रुपये और मांग रहे थे।


उसकी पत्नी के लिए भी बार बार अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। इसी खुन्नस में उसने उनकी हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन ये वकील और मुंशी को दावत के बहाने गंगनहर पर ले गए। नशा होने पर दोनों को गंगनहर में धक्का दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed