फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cleanliness fortnight started at the station, railway workers took oath

स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, रेलकर्मियों ने ली शपथ

Fri, 16 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness fortnight started at the station, railway workers took oath
रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में स्वच्छता की शपथ लेते रेल कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान शुरू हो गया है, जो दो अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। शुक्रवार को रेलकर्मियों ने स्टेशन पर झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्टेशन को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर 16 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस पखवाड़े के दौरान शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने झाड़ू लगाई। इसके बाद कर्मचारियों ने स्टेशन को साफ-सुथरा रखने के लिए शपथ ली। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर वाणिज्य निरीक्षक महेश ठाकुर ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। साथ ही कपड़े के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उप स्टेशन अधीक्षक हरीश गुजराल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शहजाद हसन, दीपक कुमार, सुमित कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक लाइन सुनील कुमार अग्रवाल, सर्वजीत वालिया, मुख्य टिकट निरीक्षक स्टेशन हरिओम मीणा, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक नितिन बत्रा, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक मनमोहन शर्मा, निमेष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed