फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cleanliness campaign started in external colonies

बाहरी कॉलोनियों में शुरू हुआ सफाई अभियान

Mon, 14 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign started in external colonies
सफाई अभियान में पहुंचे सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन व सफाई निरीक्षक अमित तोमर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने शहर की बाहरी कॉलोनियों में सफाई एवं सैनिटाइज अभियान शुरू किया है। सोमवार को वार्ड आठ की कॉलोनियों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन और मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर के नेतृत्व में वार्ड आठ के गांव ज्ञानागढ़ और बिशनपुर में विशेष अभियान चलाया गया। छह गाड़ियों के कॉफिले ने गांव की सड़कों पर सैनिटाइज किया। सफाईकर्मियों की टीमों ने मुख्य मार्ग के साथ ही गांव की गलियों में विशेष रूप से सफाई की। गांव की मुख्य सड़क पर चूने का छिड़काव किया गया। एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया गया। उधर, निगम की टीम ने नेहरू मार्केट में सड़क पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों से पूछा कि उनके दुकान में डस्टबिन हैं या नहीं। यदि नहीं तो वह अपनी दुकान का कूड़ा कहां डालते हैं। इस प्रकार सड़क पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर करीब 30 दुकानदारों पर 11600 रुपये का जुर्माना किया गया। भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, सफाई निरीक्षक सुधाकर आदि शामिल रहे।

वार्ड आठ के ज्ञानागढ़ में सैनिटाइज करते निगम की गाड़ियां।

वार्ड आठ के ज्ञानागढ़ में सैनिटाइज करते निगम की गाड़ियां।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed