फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cleaners protested by lockout in Municipal Corporation

Saharanpur News: नगर निगम में तालाबंदी कर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Aug 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cleaners protested by lockout in Municipal Corporation
- आरोपी पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े सफाईकर्मी
विज्ञापन

- कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर गए कर्मचारी
- दोपहर बारह बजे तक धरना दिया, दो घंटे बाधित रहा निगम का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सफाईकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर और नगर निगम में तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। लेकिन चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। निगम में तालाबंदी के कारण करीब दो घंटे तक नगर निगम के कार्य प्रभावित रहे।
महानगर के वार्ड 15 के कुछ सफाईकर्मियों ने स्थानीय भाजपा पार्षद राजकुमार राजू पर गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। साथ ही कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर पार्षद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस की ओर से शनिवार की सुबह तक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

इससे नाराज सफाईकर्मियों ने शनिवार सुबह छह बजे नगर निगम के गैराज पर तालाबंदी कर नगर निगम परिसर में तंबू गाड़ दिया और धरने पर बैठ गए। जैसे ही नगर निगम के कार्यालयों को खोला गया तो उनकी भी तालाबंदी करा दी। इसकी वजह से सभी लिपिक और कर्मचारी बाहर खड़े रहे। इस दौरान सफाईकर्मियों ने नगर निगम में पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पार्षद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। कर्मचारी नेता सोनी आजाद और बृजमोहन चनालिया ने आरोप लगाया कि पार्षदगण निरंकुश हो रहे हैं। वह अपने अधिकारों से बाहर जाकर सफाईकर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धीरज आजाद और महेंद्र बेदी ने कहा कि जब तक आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में राजकमल, कंवलदास, मनमोहन सूद, गौरव, कमल किशोर चंचल, विकास चंचल, अंबर चंदेल, रामकुमार, सतीश, सुनील घाघट, अमन, ईश्वर, गुरुदयाल आदि शामिल रहे। उधर, हड़ताल के कारण शहर में गंदगी के ढेर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed