{"_id":"66c102e5a06edf23b50f35d6","slug":"classification-in-sc-st-reservation-should-be-implemented-soon-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-129560-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जल्द लागू हो एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जल्द लागू हो एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण
Sun, 18 Aug 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण को जल्द लागू करने की मांग को लेकर आदि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपा।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में बताया कि एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए इसे जल्द से जल्द लागू कराया जाए। उन्होंने कहा कि इससे वंचित समाज की सभी जातियों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को भारत बंद का एलान विशेष समुदाय के लोगों ने किया है। इसका संपूर्ण वाल्मीकि एवं वंचित समाज विरोध करता है। हमारे संगठन या समाज का कोई भी व्यक्ति भारत बंद में सहयोग नहीं करेगा। इस मौके पर संगठन के प्रचारक प्रेम घावरी, संजय सूद, सावन बोहत, हरीश बोहत, रोहित सूद, मंथन सूद, मनमोहन सिंह, आशीष मेहरोल, गुलशन भारती, वरदान घावरी, सुनेश समर्पित आदि मौजूद रहे।