फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Classes will start after three years of pre primary in council schools

परिषदीय विद्यालयों में तीन साल की प्री प्राइमरी के बाद शुरू होंगी कक्षाएं

Fri, 25 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Classes will start after three years of pre primary in council schools
सहारनपुर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था बदलने वाली है। नई शिक्षा नीति के तहत पहले जहां परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कक्षा एक से शुरू होती थी, वहीं अब पहले तीन साल की प्री प्राइमरी करने के बाद कक्षाएं शुरू होंगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इसको लेकर मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई कक्षा एक से कक्षा पांच तक चलती है, जबकि उच्च प्राथमिक में कक्षा एक से आठ या फिर कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है, लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत अब तीन साल के प्री- प्राइमरी के बाद कक्षा शुरू होगी। इसके बाद कक्षा तीन से पांच के तीन साल शामिल किए गए हैं। तीन साल के मिडिल स्टेज में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षा चलेगी। चौथा स्टेज कक्षा नौ से 12 तक चार साल का होगा। यानी सरकारी विद्यालयों में अब 10, 2 की जगह 5, 3, 3, 4 का पैटर्न लागू होने जा रहा है। इतना ही नहीं, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2030 तक छात्रों का नामांकन अनुपात 100 फीसदी लाने का रखा गया है। विद्यालयों में भाषा की जटिलता को दूर करने के लिए कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं के बच्चों को मातृभाषा के रूप में स्थानीय बोलचाल की भाषा को इस्तेमाल किए जाने पर बल दिया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा को रोजगार परक बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से ही व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। विद्यार्थियों के बस्ते के बोझ को कम करने के लिए भी योजना है।
विज्ञापन

जिले में विद्यालय और छात्र
जनपद में परिषदीय प्राथामिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1438 है, जिनमें करीब 2,20,000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 56 और एडेड माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 81 है। इनमें पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या करीब एक लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है। खास बात यह है कि अब परिषदीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी भी होगी, जिसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक पूरा पैटर्न तैयार किया गया है।
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed