फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Class 12 student caught copying in English exam

अंग्रेजी की परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई 12वीं की छात्रा, 27785 ने दी परीक्षा

Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student caught copying in English exam
सहारनपुर। यूपी बोर्ड में बुधवार को दोपहर की पाली में हुई 12वीं की परीक्षा में एक छात्रा नकल करती पकड़ी गई। दूसरी ही पाली में दसवीं के छात्रों ने सिलाई की परीक्षा दी। इससे पहले सुबह की पाली में दसवीं के परीक्षार्थियों ने वाणिज्य तथा 12वीं के परीक्षार्थियों ने अरबी विषय की परीक्षा दी। उधर, बलिया में अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से जनपद के परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

पहली पाली में 44 केंद्रों पर दसवीं की वाणिज्य विषय की परीक्षा के लिए जिले भर में 887 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 833 ने परीक्षा दी, जबकि 54 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पाली में 12वीं की अरबी विषय की परीक्षा तीन केंद्रों पर हुई। इस विषय के लिए जिले भर में मात्र तीन विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से मात्र दो ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा। दोपहर दो बजे की पाली में पांच केंद्रों पर दसवीं की सिलाई की परीक्षा हुई, जिसके लिए जिले भर में 114 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 106 ने परीक्षा दी और 55 नदारद रहे। दूसरी पाली में 12वीं की अंग्रेजी विषय की महत्वपूर्ण परीक्षा हुई, जो 100 केंद्रों पर हुई। नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ी गई। उसे कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक के द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए जनपद में 28,836 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 27,785 ने परीक्षा दी, जबकि 1051 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। खास बात यह रही कि ज्यादातर विद्यार्थियों ने अंग्रेजी के प्रश्न पत्र को आसान बताया।
विज्ञापन

अंग्रेजी के प्रश्नपत्र पर परीक्षार्थियों की बात
--केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रही दयावती इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। उन्होंने ग्रामर में दस नंबर के सही उत्तर चुनने वाला प्रश्न सबसे आसान रहा। आकांक्षा ने 100 नंबर के प्रश्न पत्र में से कम से कम 70 नंबर आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--एमडी इंटर कॉलेज नवीन नगर की छात्रा अंशिका ने बताया कि अंग्रेजी विषय को लेकर जो डर लेकर वह परीक्षा देने पहुंची थी। प्रश्नपत्र को देखने के बाद वह डर गायब हो गया। कुल 12 सवाल प्रश्न पत्र में पूछे गए थे, जिनमें से लगभग सभी सवालों का उत्तर वह लिखकर आई है।
--केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा उर्वशी ने बताया कि प्रश्न पत्र में एक, दो और तीन नंबर के सवाल बेहद आसान रहे। ऐसे सवालों के सही उत्तर पर पूरे अंक मिलने के चांस रहते हैं। उसने सबसे अधिक फोकस इन्हीं सवालों पर किया। बाकी पूरा ही प्रश्न पत्र आसान रहा।

--काजल ने बताया कि उसने पूरा प्रश्न पत्र हल किया है। एक या दो सवाल ऐसे थे, जिनको लेकर वह आश्वस्त नहीं थी, लेकिन उन्हें छोड़ना ठीक नहीं था। काजल ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed