फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clash Over Government Tap in Daidpura Village Leaves 10 Injured, 8 Referred to District Hospital

Saharanpur: दैदपुरा में सरकारी नल को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, दस घायल; आठ को जिला अस्पताल रेफर किया

Mon, 09 Mar 2026 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Mar 2026 03:21 PM IST
सार

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के दैदपुरा गांव में सरकारी नल को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुए संघर्ष में दस लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Clash Over Government Tap in Daidpura Village Leaves 10 Injured, 8 Referred to District Hospital
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकुड़ क्षेत्र के गांव दैदपुरा में रविवार को सरकारी नल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, रोड और लोहे के पाइप चलने लगे। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कुल दस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर हमले के आरोप
एक पक्ष के राजबीर और सुखबीर ने बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी नल में दूसरे पक्ष के लोग सबमर्सिबल मोटर डाल रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इसमें अमित, नितिन, अजय कुमार, अनुज कुमार, सचिन और धर्मेश कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: पारस सोम नाबालिग या नहीं, कोर्ट में अब 10 मार्च को होगी सुनवाई, जेल में जताई ये इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन

Clash Over Government Tap in Daidpura Village Leaves 10 Injured, 8 Referred to District Hospital
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरे पक्ष के अमरनाथ का कहना है कि सरकारी नल खराब हो गया था और वे उसे ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे अजय, अमरनाथ, ऋषभ और ऋषिपाल घायल हो गए।

आठ घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक पक्ष के नितिन, अमित, धर्मेश, सचिन और अनुज तथा दूसरे पक्ष के अजय, अमरनाथ और ऋषभ को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed