फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Claims all over, there is still a jam in the city

दावे तमाम, शहर में फिर भी जाम

Sun, 01 Nov 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Claims all over, there is still a jam in the city
प्रताप मार्केट में सड़क पर लगी दुकानो के का ण लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात माह शुरू किया गया है। हालांकि अब से पहले भी शहर की यातायात सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने अनेकों योजनाएं बनायी और दावे किए लेकिन धरातल पर सफलता नहीं दिख रही है। तमाम दावों के बावजूद भी जाम की समस्या दूर नहीं हो रही है। त्योहारों के दौरान यह परेशानी और बढ़ रही है। शहर में यातायात व्यवस्था संभालने को ट्रैफिक पुलिस भी पर्याप्त नहीं है। अधिकतर चौराहों पर होमगार्ड और पीआरडी जवान ही बूथों पर जाम और भीड़ को नियंत्रित करने का जिम्मा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

दस लाख की आबादी में 52 ही यातायात कर्मचारी
- शहर की आबादी करीब दस लाख है। दस से अधिक बड़े चौराहों वाले शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 52 ही यातायात कर्मचारी हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए होमगार्ड और पीआरडी जवानों का सहारा लेना पड़ रहा है। 100-100 होमगार्ड और पीआरडी जवानों का सहयोग लेकर व्यवस्था देखी जा रही है।
विज्ञापन

कहीं बूथ संभाल रहे तो कहीं भीड़ नियंत्रित कर रहे होमगार्ड
- थाना सदर तिराहे से लेकर शहर के अन्य चौराहों पर होमगार्ड ही ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए नजर आए। घंटाघर चौक, देहरादून चौक, आंबेडकर चौक सहित अन्य जगहों पर होमगार्ड ही कहीं बूथ तो कहीं भीड़ को नियंत्रित करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाजारों में हालात ज्यादा खराब
- मुख्य मार्गों पर तो कुछ हद तक जाम नियंत्रित हो भी रहा है। लेकिन प्रमुख बाजार नेहरू मार्केट, श्रीराम बाजार, मोरगंज, कक्कड़ गंज सहित अन्य जगहों पर त्योहारों में बढ़ रही भीड़ से जाम के हालात बन रहे हैं।
ये हैं जाम के खास स्थान
- घंटाघर चौराहा, विश्वकर्मा चौक, जिला अस्पताल चौक, आंबेडकर चौक, देहरादून चौक, नवाब गंज चौकी, जेल चुंगी चौराहा, मंडी समिति चौक, दाल मंडी पुल, खुमरान पुल, गोल कोठी, हसनपुर चौक सहित कुछ अन्य स्थान पर हर दिन लोग जाम से जूझते हैं।

बाईपास से मिली है राहत, लगातार हो रही निगरानी
- एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि यातायात माह में लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके मुताबिक शहर को यमुनानगर बाईपास मिलने के बाद जाम से काफी हद तक राहत मिली है। भारी वाहनों का आवागमन अब वहीं से हो रहा है। शहर में भी त्योहारों के समय लगातार निगरानी की जा रही है। होमगार्ड और पीआरडी जवान के सहायक के रूप में सहयोग दे रहे हैं।

नेहरू मार्केट में लगा जाम

नेहरू मार्केट में लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed