फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   City submerged due to rain, humidity increased

Saharanpur News: बारिश से हुआ जलमग्न हुआ शहर, उमस का सितम बढ़ा

Tue, 22 Aug 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
City submerged due to rain, humidity increased
सहारनपुर में बरसात के दौरान ओजपुरा हुआ जलमग्न
- महानगर में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश से एक ओर जहां कई मार्ग और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। वहीं दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश से अधिकतम तापमान में हल्की सी गिरावट दर्ज की गई।
जनपद में बीते पांच दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश होने का अनुमान जताया था, लेकिन सोमवार की शाम ही बादल घिरना शुरू हो गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बीस मिनट की झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रात बारह बजे करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद सुबह तक रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। मंगलवार की सुबह सात बजे फिर से जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश से महानगर की अनेक कॉलोनियों जैसे हसनपुर, नवीन नगर, ओजपुरा, रेलवे कॉलोनी, चंद्रनगर, नंदपुरी, रामविहार कॉलोनी आदि में जलभराव के साथ ही। अनेक प्रमुख मार्गों पर भी जलभराव हुआ। नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौकी सराय, लोहानी सराय आदि में सीवर लाइन डालने के कारण सड़क खोदी गई है, जिसमें कीचड़ हो गया। इसकी वजह से लोगों को दिन भर निकलने में परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बारिश के बावजूद मंगलवार को गर्मी और उमस का असर कम नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान सोमवार के 27.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आया, जबकि अधिकतम तापमान जो सोमवार को 31.5 डिग्री सेल्सियस था वह थोड़ा गिरकर 29.6 डिग्री सेल्सियस हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान जताया है।

--------
कई स्थानों पर सड़कें धंसीं, यातायात प्रभावित हुआ

महानगर में कोर्ट रोड, हकीकतनगर, पुलिस लाइन मार्ग, लोहानी सराय, नेहरु मार्केट, मिशन कंपाउंड में बारिश के पानी के कारण जलभराव होने से सड़कें धंस गईं। जिससे हादसा होने की आशंका बन गई है। ऐसे में नगर निगम ने इन स्थानों पर मिट्टी का भराव कराया और चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। सड़कें धंस जाने से इन स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed