{"_id":"5fc7e21b8ebc3e9bfc4f860b","slug":"city-s-stp-and-pumping-station-system-collapsed-saharanpur-news-mrt513772595","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त हुई शहर की एसटीपी व पंपिंग स्टेशन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त हुई शहर की एसटीपी व पंपिंग स्टेशन व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अधिकारियों की लापरवाही के कारण एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) और पंपिंग स्टेशन बंदी की कगार पर हैं। इसका खुलासा नगरायुक्त द्वारा ली गई बैठक में बुधवार को हुआ। नगरायुक्त नेे नाराजगी व्यक्त करते हुए एसटीपी और पंपिंग स्टेशनों को अतिशीघ्र पूरी तरह चालू अवस्था में लाने के निर्देश दिए।
बुधवार को हुई बैठक में महाप्रबंधक जलकल मनोज आर्य ने नगरायुक्त को एसटीपी व आईपीएस की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग सभीपंपिंग स्टेशनों के अनेक पंप खराब पडे़ हैं। संबंधित एजेंसी व जल निगम इस ओरकोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि38 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर75 एचपी क्षमता के पांच पंप में से एकखराब है। इसके अलावा मैकेनिकल स्क्रीन, कंवेयरमोटर खराब है। फिल्ट्रेट दो पंप में से भी एक पंप खराब है। रिएक्टर नंबर एक पूरीतरह से क्षतिग्रस्त एवं बंद अवस्था में है। डिविजन बॉक्स के बाहरी स्लूस वाल्व में लीकेज है एवं एक स्लज पंप खराब है।गैस यूनिट भी पूरी तरह बंद है।6.9एमएलडी क्षमता के दालमंडी पंपिंग स्टेशन के संबंध में बताया गया कि इस स्टेशन पर25 एचपी के तीन पंप में से दो पंप सैटखराब हैं। राकेश टॉकेज के पास स्थित 16एमएलडी क्षमता के पंपिंग स्टेशन पर पांचपंप में से तीन पंप खराब हैं। इसके अलावा इस पंपिंगस्टेशन का डिस्चार्ज पाइप भी फटा हुआ है। गोविंद नगर स्थित 25 एमएलडी पंपिंग स्टेशन पर दो सैटजनरेटर में से एक सैट जनरेटर खराब है तथा पांच पंप में से चार पंप भी खराब हैं। पंपिंग स्टेशन के चैनल कार्य ना करने की स्थिति में पंपिंग स्टेशन पर सीवेज काफ्लो बहुत कम है। केवल धोबीघाट के पांचों पंप ठीक हैं। नगरायुक्त ने इस पर नाराजगी जताई और महाप्रबंधक जलकल को निर्देश दिए कि इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। जिससे संबंधित एजेंसी और उसके अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई की जा सके। बैठक में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, महाप्रबंधक जलकल मनोज आर्य, पर्यावरण प्लानर उमर सैफ आदि भी मौजूद रहे।