{"_id":"64ce9e5029a7316aee01f3d6","slug":"citizens-club-strongly-condemns-communal-riots-in-haryana-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1162-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हरियाणा के सांप्रदायिक दंगों की सिटीजन क्लब ने की कड़ी भर्त्सना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हरियाणा के सांप्रदायिक दंगों की सिटीजन क्लब ने की कड़ी भर्त्सना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। सिटीजन क्लब ने हरियाणा के नूंह व मेवात में बृजमंडल यात्रा दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों की कड़ी निंदा करते हुए हरियाणा सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को लाजपत नगर कालोनी में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल महाजन के आवास पर बैठक में संयोजक डा. अशोक चौधरी व अध्यक्ष सेठ कुलदीप छाबड़ा ने कहा कि हरियाणा के नूंह व मेवात में हुए सांप्रदायिक दंगे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार को दंगाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष डा. रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। योगी सरकार में दंगाईयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है। हरियाणा की खट्टर सरकार को भी दंगाईयों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार जैसा ही फार्मुला अपनाना चाहिए। बैठक में सत्यप्रकाश वर्मा को क्लब का सदस्य बनाए जाने के बाद उनका पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान डा. बी.के.शर्मा, अरविंद सिंघल, डा. विजेंद्र गोयल, अब्दुल हादि खां, डा. जे.पी. उपाध्याय, भूदत्त शर्मा एडवोकेट, अनिल धीमान, गुरजोत सिंह सेठी, अनिल महाजन, अनिल गाबा आदि रहे।