फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Citizen Club celebrated Subhash Jayanti with great pomp

Saharanpur News: सिटीजन क्लब ने धूमधाम से मनाई सुभाष जयंती

Fri, 24 Jan 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Citizen Club celebrated Subhash Jayanti with great pomp
शाकंभरी के भगवती देवी विद्या मंदिर स्कूल फतेहपुर कलां मे नेताजी का जन्मदिन मनाते बच्चें। श्रोत - फोटो : :सदर विधायक सरिता भदौरिया को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
देवबंद। सिटीजन क्लब द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि नेताजी ने देश को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि देश का बच्चा बच्चा नेताजी का ऋणी है। व्यापारी नेता दीपकराज सिंघल व समाजसेवी सतीश गिरधर ने नेताजी के विचारों पर प्रकाश डाला। क्लब अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार व संयोजक डॉ. अशोक चौधरी आदि ने भी विचार रखे। संचालन अब्दुल हादि खान व गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस मौके पर डॉ. कुलदीप राणा, प्रदीप बंसल, भूदत्त शर्मा, धर्मपाल महाजन, विपिन त्यागी, अजय गांधी, अशोक गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, डॉ. विजेंद्र गोयल व डॉ. बीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed