फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Churning about the restoration of forest Gujjar families

वन गुर्जर परिवारों के पुनर्स्थापना को लेकर मंथन

Sat, 04 Jul 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Churning about the restoration of forest Gujjar families
शाकंभरी देवी में वन विभाग के गेस्ट हाउस पर आयोजित बैठक में उपस्थित डीएम-एसएसपी एवं विधायक - फोटो : SAHARANPUR
वन गुर्जर परिवारों के पुनर्स्थापना को लेकर मंथन
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। शिवालिक जंगल के आरक्षित वन क्षेत्र में रह रहे वन गुर्जर परिवारों के पुनर्स्थापना को लेकर शुक्रवार शाम शाकंभरी देवी में वन विभाग के गेस्ट हाउस पर डीएम अखिलेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में वन गुर्जर परिवारों को राजस्व विभाग की भूमि में स्थायी रूप से निवास करने के लिए भूमि आवंटन के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने अधिकारियों को बताया कि वन गुर्जर परिवारों को बसाने के लिए हथनीकुंड बैराज एवं शाहपुर गाड़ा गांव के पास ग्राम समाज की उपयुक्त भूमि है। वहां पर इनका पुनर्स्थापना किया जा सकता है। इसके अलावा फायर बिग्रेड स्टेशन एवं फौजदारी न्यायालय की स्थापना के लिए गंदेवड में भूमि उपयुक्त है। उन्होंने बादशाहीबाग से मोहंड़ तक की 32 किमी लंबी सड़क को बनवाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि घाड़ क्षेत्र में जल निगम की पेयजल परियोजनाएं 40 से 50 वर्ष पुरानी हो चुकी है, जिनके जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। सभी पेयजल परियोजनाओं की पाइप लाइनें जगह-जगह से टूट गई है, पेयजल आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है। इनकी मरम्मत खनन विभाग से धनराशि आवंटित कराकर कराई जाए। बैठक में एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, एसडीएम दीप्ति देव, तहसीलदार आशुतोष, संजीव कर्णवाल, बॉबी कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed