{"_id":"6a8ca385d5671716b30c50a3","slug":"chudiyala-baliyakhedi-railway-crossing-to-remain-closed-for-35-hours-starting-august-25-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182357-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चुड़ियाला-बलियाखेड़ी रेलवे फाटक 25 अगस्त से 35 घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चुड़ियाला-बलियाखेड़ी रेलवे फाटक 25 अगस्त से 35 घंटे बंद
Tue, 25 Aug 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। चुड़ियाला-बलियाखेड़ी मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 531बी से आवागमन करने वाले लोगों के लिए खबर है। रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण और मरम्मत कार्य के चलते यह रेलवे फाटक करीब 35 घंटे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में रेलवे की ओर से पत्र संबंधित विभागों को पत्र भेज दिया है।
प्रवर खंड अभियंता रेलपथ उत्तर रेलवे रुड़की की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, फाटक संख्या 531 बी पर ट्रैक अनुरक्षण का कार्य 25 अगस्त और 26 अगस्त को कराया जाना है। इसके लिए फाटक को 25 अगस्त की सुबह सात बजे से 26 अगस्त की शाम छह बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।
रेलवे ने फाटक बंद रहने के दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक सड़क समपार संख्या 530 सी रेलवे ओवरब्रिज (कोलकी-गागलहेड़ी) से गुजरने की व्यवस्था की है। लोगों से अपील की गई है कि वे फाटक बंद होने के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। फाटक बंद रहने से चुड़ियाला, बलियाखेड़ी और आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को फाटक के आसपास पहुंचने से पहले ही वैकल्पिक मार्ग की जानकारी रखना जरूरी होगा।