{"_id":"5dd434c18ebc3e5494743ecb","slug":"chowkidars-held-hostage-robbed-of-stone-crusher-in-mirzapur-saharanpur-news-mrt4543457179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों को बंधक बना मिर्जापुर में स्टोन क्रशर पर डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों को बंधक बना मिर्जापुर में स्टोन क्रशर पर डाका
विज्ञापन
बेहट/शाकंभरी (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के अकबरपुर बांस गांव के पास ही स्थित शिव शक्ति स्टोन क्रशर पर आधी रात के समय 10-11 बदमाशों ने चौकीदारों को बंधक बनाकर नकदी, मोबाइल, कॉपर आदि समान लूट लिया। घटना की तहरीर थाना मिर्जापुर में दी गई है। पुलिस ने खेल करते हुए डकैती की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर मामले में लीपापोती कर दी है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी रामनिवास सैनी का यहां थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर बांस के पास शिव शक्ति के नाम से स्टोन क्रशर है, जिस पर अंकुर, विक्की व कपिल तीन चौकीदार रहते है। सोमवार की रात संख्या में करीब 11-12 बदमाश क्रशर पर पहुंचे और हथियारों के बल पर यहां मौजूद चौकीदारों को एक कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदारों की पिटाई भी की। बदमाशों ने सभी से मोबाइल व करीब दो हजार की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने क्रशर से 100 केवीए के जनरेटर के एल्टीनेटर सहित करीब डेढ़ कुंतल तांबा, दो गैस सिलिंडर, कई बड़े चेंजर आदि सामान लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार किसी तरह बंधन मुक्त हुए और क्रशर मालिक को दूरभाष पर घटना की सूचना दी। इसके बाद क्रशर मालिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी करने के बाद तहरीर थाना मिर्जापुर में दी। उधर कोतवाली के एसएसआई सतीश कुमार का कहना है कि क्रशर पर चोरी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।